"JUDGEMENT DAY " _1ST MARमैं बेसब्री से 1 मार्च का इंतज़ार कर रहा हूं और उम्मीद करता हूं कि इन सभी को, खासकर उन पांचों को मौत की सज़ा मिले क्योंकि यही वे लोग हैं जिन्होंने 27 फरवरी 2002 को 59 निर्दोष लोगों को ज़िंदा जलाने का काम किया था।
59 लोग जो साबरमती एक्सप्रेस में मारे गए, वे इसलिए मारे गए कि वे हिंदू थे और अयोध्या में राम मंदिर बनवाना चाहते थे। क्या यह कोई ऐसा गुनाह था जिसके लिए उनको ज़िंदा जला दिया जाए?
790 लोग जो सारे गुजरात में मारे गए, वे इसलिए मारे गए कि वे मुसलमान थे... और कुछ मुट्ठीभर मुसलमानों ने (अब वे चिह्नित हो चुके हैं) एक ट्रेन में आग लगा दी थी जिसमें 59 हिंदू मारे गए। क्या संदिग्ध अपराधियों का धर्म और इन 790 लोगों का धर्म एक ही होना इतना बड़ा गुनाह था कि इनके किए की सज़ा उन्हें दी जाए?
59 लोगों की जान लेने वाले 31 लोगों को उनके किए की सज़ा 1 मार्च को मिल जाएगी।
लेकिन 790 लोगों की जान लेने वाले हज़ारों लोगों को – जिनमें एक नाम नरेंद्र मोदी का भी है – अपने किए की सज़ा कब मिलेगी... कभी मिलेगी भी क्या?

No comments:
Post a Comment